ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, जाम

फोटो संख्या 15- सडक जाम में फसा ट्रक.प्रतिनिधि, फरक्का समशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत साजूर मोड़ अंतर्गत 34 राष्ट्रीय मार्ग पर मंगलवार को दोपहर के एक बजे एक ट्रक की चपेट में आने से 20 वर्षीय नाजीमुल होदा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के […]

फोटो संख्या 15- सडक जाम में फसा ट्रक.प्रतिनिधि, फरक्का समशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत साजूर मोड़ अंतर्गत 34 राष्ट्रीय मार्ग पर मंगलवार को दोपहर के एक बजे एक ट्रक की चपेट में आने से 20 वर्षीय नाजीमुल होदा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल मंे भरती कराया गया. दुर्घटना में हुई मौत से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा घंटों 34 राष्ट्रीय मार्ग को साजूर मोड़ के निकट जाम कर दिया. सड़क जाम की वजह से घंटों वाहनों का परिचालन बाधित रहा. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटाया. पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >