प्रतिनिधि, पाकुड़झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार ने मंगलवार को वार्षिक बजट की समीक्षा बैठक की. इसमें विद्यालय विकास योजना का डाटा इंट्री, बाल गणना पंजी का कार्य 11 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिये गये. बैठक में मौजूद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं लेखापाल को 12 फरवरी तक बजट प्रपत्र जमा करने का आदेश दिया गया. मौके पर श्री कुमार ने विद्यालय प्रबंधन समिति का बजट प्रमाण पत्र 17 फरवरी तक जमा करने की बात कही. मौजूद प्रखंडस्तरीय अधिकारियों को त्रुटी रहित वार्षिक बजट समय पर जमा करने का निर्देश दिया गया. समीक्षा बैठक में पोशाक का क्रय विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा क्रय समिति का गठन कर करने का निर्देश दिया गया. पोशाक क्रय के मामले में दिये गये निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के विरुद्ध कार्रवाई की भी हिदायत दी गयी. बैठक में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश हांसदा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी जयेंद्र कुमार मिश्र भी मौजूद थे.—————————-फोटो संख्या 9- वार्षिक वजट की समीक्षा करते डीपीओ अरूण कुमार.फोटो संख्या 10- बैठक मंे भाग लेते बीइइओ, बीपीओ व अन्य.
डीपीओ ने की वार्षिक बजट की समीक्षा
प्रतिनिधि, पाकुड़झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार ने मंगलवार को वार्षिक बजट की समीक्षा बैठक की. इसमें विद्यालय विकास योजना का डाटा इंट्री, बाल गणना पंजी का कार्य 11 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिये गये. बैठक में मौजूद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी […]
