ओके... घेराव कार्यक्रम की सफलता को लेकर पारा शिक्षकों की बैठक

पाकुड़ . झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चितरंजन भंडारी ने की. इसमें 14 फरवरी को झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान नियमित करने, सभी टेट पास […]

पाकुड़ . झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चितरंजन भंडारी ने की. इसमें 14 फरवरी को झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान नियमित करने, सभी टेट पास पारा शिक्षकों की नियुक्ति पारा शिक्षकों के आरक्षित पदों पर करने, मानदेय पर बढ़ोतरी करने, पारा शिक्षक की सेवा शर्त नियमावली को आवश्यक संशोधन के साथ लागू करने तथा पारा शिक्षकों की सीधी नियुक्ति करने की मांग को लेकर परियोजना के राज्य कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया. बैठक के बाद संघ का प्रतिनिधि मंडल परियोजना के जिला लेखा पदाधिकारी से मिला और मानदेय भुगतान की जानकारी ली. मौके पर एजाजुल हक, मो आलीम, अशोक कुमार वर्मा, अजाहरूल हक, केताबूल शेख, अब्दुल सलीम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >