ओके::पत्नी ने किया पति को जलाने का प्रयास

फरक्का. रघुनाथगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्दापाड़ा गांव में बीते रविवार की देर रात एक महिला द्वारा अपने पति को जला कर मारने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद आरोपित पत्नी फरार है. जानकारी के मुताबिक तारा बीबी बीते रविवार की रात्रि अपने पति जाकिर शेख के शरीर पर केरोसिन छिड़क […]

फरक्का. रघुनाथगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्दापाड़ा गांव में बीते रविवार की देर रात एक महिला द्वारा अपने पति को जला कर मारने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद आरोपित पत्नी फरार है. जानकारी के मुताबिक तारा बीबी बीते रविवार की रात्रि अपने पति जाकिर शेख के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी. आस-पास के लोग शोर सुन कर पहुंचे और आग की चपेट में आये जाकिर शेख को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया. घटना के बाद महिला फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >