0000केकेएम कॉलेज परिसर में पकड़ा गया एक प्रेमी युगल

प्रतिनिधि, पाकुड़कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज परिसर में छात्रावास के छात्रों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया. छात्रों ने मामले की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानेदार अरविंद कुमार, पुलिस निरीक्षक जीडी चौधरी कॉलेज पहुंचे. पुलिस पदाधिकारियों ने पकड़े गये प्रेमी युगल जोड़ी सहित छात्रावास के छात्रों से भी मामले […]

प्रतिनिधि, पाकुड़कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज परिसर में छात्रावास के छात्रों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया. छात्रों ने मामले की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानेदार अरविंद कुमार, पुलिस निरीक्षक जीडी चौधरी कॉलेज पहुंचे. पुलिस पदाधिकारियों ने पकड़े गये प्रेमी युगल जोड़ी सहित छात्रावास के छात्रों से भी मामले को लेकर पूछताछ की. पकड़ा गया युवक महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी एवं युवती साहिबगंज जिले के बाकुड़ी की रहने वाली है. पुलिस दोनों को नगर थाना ले गयी. पुलिस निरीक्षक श्री चौधरी ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दी गयी है. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.—————————————फोटो संख्या 20- मामले की जानकारी लेते थानेदार व पुलिस निरीक्षक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >