ओके...ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, घंटों रहा सड़क जाम

हिरणपुर. हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमड़ापाड़ा पैनम लिंकरोड पर पोखरिया गांव के निकट ट्रक की चपेट में आने से 46 वर्षीय पहलान टुडू की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और पोखरिया गांव के निकट लिंकरोड को जाम कर […]

हिरणपुर. हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमड़ापाड़ा पैनम लिंकरोड पर पोखरिया गांव के निकट ट्रक की चपेट में आने से 46 वर्षीय पहलान टुडू की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और पोखरिया गांव के निकट लिंकरोड को जाम कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही थानेदार लव कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक वन पोखरिया गांव का निवासी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहलान टुडू डंपर से कोयला उतार रहा था और पीछे से ट्रक संख्या डब्लूबी 59-5123 द्वारा धक्का मार दिया गया. जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग रहा था और कुछ ही दुरी पर संतुलन बिगड़ जाने पर ट्रक गड्ढा में जा गिरा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >