ओके :::: तलवा में गहराया पेयजल संकट

फोटो संख्या 10- बंद पडा पेयजलापूर्ति योजना. प्रतिनिधि, पाकुडि़या गरमी के दस्तक देने के पूर्व ही प्रखंड के तलवा गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है. ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत तलवा चौक पर बनाये गये टंकी का भेंट खराब रहने की वजह से ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों […]

फोटो संख्या 10- बंद पडा पेयजलापूर्ति योजना. प्रतिनिधि, पाकुडि़या गरमी के दस्तक देने के पूर्व ही प्रखंड के तलवा गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है. ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत तलवा चौक पर बनाये गये टंकी का भेंट खराब रहने की वजह से ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों को पीने का पानी एक किलोमीटर की दूरी तय कर लाना पड़ रहा है. बंद पडे़ भेट को चालू करने के लिए अब तक पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाये जाने की वजह से ग्रामीणों ने विभाग सहित प्रशासन के खिलाफ भी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीण जोगेश हेंब्रम, नारायण मुर्मू, अमरेंद्र मुर्मू, बबलू मुर्मू आदि ने बताया कि तलवा गांव में वर्षों से पेयजल संकट की समस्या से गांव के लोगों को परेशानी हो रही है पर विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक व जिला प्रशासन से खराब पडे़ भेट को ठीक कराकर पेयजलापूर्ति व्यवस्था चालू करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >