शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा

शीघ्र जमा करें उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रतिनिधि, पाकुड़पेयजल स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक पंकज भूषण पाठन ने शनिवार को जल सहिया, मुखिया, संकुल व प्रखंड साधन सेवी व लाभुक समिति के साथ बैठक की. इसमें शौचालय निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गयी. बताया गया कि जिले के 16 पंचायतों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को […]

शीघ्र जमा करें उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रतिनिधि, पाकुड़पेयजल स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक पंकज भूषण पाठन ने शनिवार को जल सहिया, मुखिया, संकुल व प्रखंड साधन सेवी व लाभुक समिति के साथ बैठक की. इसमें शौचालय निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गयी. बताया गया कि जिले के 16 पंचायतों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को लेकर राशि दी गयी है, लेकिन अब तक शौचालय का निर्माण शत प्रतिशत नहीं हुआ. इसे गंभीरता से लिया गया है और 15 फरवरी तक कार्यों को पूरा करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया. वहीं सोनाजोड़ी व फुलझिंझरी पंचायत में शत प्रतिशत शौचालय निर्माण का कार्य 10 मार्च तक करने के आदेश दिये गये. इस आदेश का अनुपालन नहीं होने पर मुखिया, जल सहिया के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >