अमड़ापाड़ा में खुलेगा मॉडल महाविद्यालय : अनिल

पाकुड़ . लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अमड़ापाड़ा मेंं मॉडल महाविद्यालय खोलने की सहमति कुलपति द्वारा दे दी गयी है. महाविद्यालय की स्थापना को लेकर स्थलचयन की भी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. यह जानकारी लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू ने शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में दी. उन्होंने बताया कि आगामी सात फरवरी को मॉडल महाविद्यालय की […]

पाकुड़ . लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अमड़ापाड़ा मेंं मॉडल महाविद्यालय खोलने की सहमति कुलपति द्वारा दे दी गयी है. महाविद्यालय की स्थापना को लेकर स्थलचयन की भी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. यह जानकारी लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू ने शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में दी. उन्होंने बताया कि आगामी सात फरवरी को मॉडल महाविद्यालय की स्थापना को लेकर स्थल चयन के लिए बीडीओ के साथ बैठक की जायेगी. उन्होंने बताया कि स्थल चयन के उपरांत प्रस्ताव कुलपति दुमका विश्वविद्यालय को भेजा जायेगा. विधायक ने बताया कि मॉडल महाविद्यालय में स्नातक तक की पढ़ाई की व्यवस्था भी की जानी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >