पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के आसनडीपा एवं दुर्गापुर गांव के निकट पुलिस ने चार कोयला चोर को शुक्रवार को धर दबोचा. साथ ही आठ क्वींटल कोयला एवं साइकिल भी जब्त किया है.
नगर थाने में पैनम कोल परियोजना के निजी गार्ड अनिल यादव के लिखित बयान पर कांड संख्या 41/15 भादवि की धारा 379 व 411 के तहत बड़का हांसदा, अनिल हांसदा, सुनील मुर्मू, मानवेल हेंब्रम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है.
