अमलागाछी में होटल से 15 लीटर नकली शराब बरामद

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में अमलागाछी स्थित एक होटल में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की। अवर निरीक्षक विक्रम कुमार साह के नेतृत्व में तलाशी में 15.345 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद हुई और आरोपी वोना पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने बताया कि शराब डुप्लीकेट पाई गई है और जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण व बिक्री के खिलाफ अभियान जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलागाछी स्थित एक होटल में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अवर निरीक्षक विक्रम कुमार साह के नेतृत्व में छापेमारी कर होटल की सघन तलाशी ली गयी. इस दौरान कुल 15.345 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद की गयी. मौके से आरोपी वोना पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अवर निरीक्षक विक्रम कुमार साह ने बताया कि बरामद सभी शराब डुप्लीकेट पाई गई है. उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. विभाग स्पष्ट कर चुका है कि इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >