प्रतिनिधि, पाकुड़जिले में महेशपुर प्रखंड के चर्चित कांड ठेकेदार दारा सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी निर्मल यादव ने शुक्रवार को कोर्ट में समर्पण किया है. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश चंद्रा की अदालत में हत्यारोपी निर्मल ने समर्पण किया. जिसे मंडल कारा भेज दिया गया. यहां उल्लेखनीय है कि बीते आठ जनवरी की रात ठेकेदार दारा सिंह की गोली मारकर निर्मल यादव ने हत्या कर दी थी. दारा की हत्या के विरोध में हजारों ग्रामीणों ने महेशपुर थाने का घेराव किया था और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर न केवल पुलिस पर पथराव किये गये थे वरन सड़क जाम बाजार बंद भी कराया गया था. ठेकेदार दारा की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी निर्मल यादव की गिरफ्तारी मंे ढिलाई को लेकर राज्य के कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने भी पुलिस प्रशासन को फटकार लगायी थी और उसे शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये था. पुलिस द्वारा निर्मल के फरार रहने के कारण न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश लिया गया था. पुलिस द्वारा दी गयी दबीश की वजह से शुक्रवार को हत्यारोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया.———————–फोटो संख्या 13- निर्मल यादव. (फोटो फाइल)ठेकेदार दारा सिंह की गोली मारकर कर दी थी हत्या.पुलिस ने निर्मल के फरारी के कारण कोर्ट से लिया था कुर्की जब्ती का आदेश.
पुलिस दबीश पर हत्यारोपी निर्मल यादव ने किया आत्मसमर्पण
प्रतिनिधि, पाकुड़जिले में महेशपुर प्रखंड के चर्चित कांड ठेकेदार दारा सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी निर्मल यादव ने शुक्रवार को कोर्ट में समर्पण किया है. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश चंद्रा की अदालत में हत्यारोपी निर्मल ने समर्पण किया. जिसे मंडल कारा भेज दिया गया. यहां उल्लेखनीय है कि बीते आठ जनवरी की रात […]
