मवेशी ने किया दो को जख्मी

प्रतिनिधि, हिरणपुरप्रखंड मुख्यालय के साप्ताहिक हाट के निकट गुरूवार को मवेशियों के अचानक सड़क पर दौड़ जाने की वजह से दो लोग उसकी चपेट में आ गये. मवेशी की चपेट में आने से 45 वर्षीय निवारण मंडल एवं 50 वर्षीय सुगी सोरेन जख्मी हो गये. आसपास के लोगों द्वारा जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक […]

प्रतिनिधि, हिरणपुरप्रखंड मुख्यालय के साप्ताहिक हाट के निकट गुरूवार को मवेशियों के अचानक सड़क पर दौड़ जाने की वजह से दो लोग उसकी चपेट में आ गये. मवेशी की चपेट में आने से 45 वर्षीय निवारण मंडल एवं 50 वर्षीय सुगी सोरेन जख्मी हो गये. आसपास के लोगों द्वारा जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. मवेशी के अचानक सड़क पर दौड़ जाने की वजह से हाट करने आये दर्जनों लोग इधर उधर जान बचाकर भागने लगे. यहां उल्लेखनीय है कि प्रखंड मुख्यालय के साप्ताहिक हाट में प्रत्येक गुरुवार को हजारों की संख्या में मवेशी की बिक्री होती है.————————फोटो संख्या 13 एवं 14- जख्मी अस्पताल में इलाजरत.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >