ममता ने कर दिया पश्चिम बंगाल को शर्मसार : चौधरी

फरक्का . राज्य में परिवर्तन के नाम पर ममता बनर्जी ने सरकार बनायी और उनके ही कार्यकाल में पश्चिम बंगाल घोटाले के रूप में विख्यात हो गया. राज्य के मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल को शर्मसार कर दिया है. यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कही. श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश […]

फरक्का . राज्य में परिवर्तन के नाम पर ममता बनर्जी ने सरकार बनायी और उनके ही कार्यकाल में पश्चिम बंगाल घोटाले के रूप में विख्यात हो गया. राज्य के मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल को शर्मसार कर दिया है. यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कही. श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश की जनता भी टीएमसी के कारनामों को भली भांति जान गयी है. श्री चौधरी ने कहा कि शारदा चिटफंड घोटाले ने न केवल पश्चिम बंगाल की सरकार वरन यहां रहे लोगों की छवि को भी बदनाम करने का काम किया . कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद श्री चौधरी ने कहा कि सरकार ने पश्चिम बंगाल के लोगों का भरोसा तोड़ने का काम किया है और आने वाले दिनों में उसे इसका परिणाम भी भुगतना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >