ओके....झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया चिह्नित

अपर समाहर्ता गंदूर उरांव ने की बैठकफोटो संख्या 5- बैठक करते अपरसमाहर्ता गंदूर उरांव.प्रतिनिधि, महेशपुरप्रखंड कार्यालय में अपर समाहर्ता गंदूर उरांव ने बीडीओ व सीओ के साथ बैठक की. बैठक में झारखंड राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करने का काम किया गया. बताया गया कि झारखंड आंदोलनकारी के रूप में सेफानियल बेसरा, रजी मुर्मू का नाम […]

अपर समाहर्ता गंदूर उरांव ने की बैठकफोटो संख्या 5- बैठक करते अपरसमाहर्ता गंदूर उरांव.प्रतिनिधि, महेशपुरप्रखंड कार्यालय में अपर समाहर्ता गंदूर उरांव ने बीडीओ व सीओ के साथ बैठक की. बैठक में झारखंड राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करने का काम किया गया. बताया गया कि झारखंड आंदोलनकारी के रूप में सेफानियल बेसरा, रजी मुर्मू का नाम चिह्नित किया गया है और सूची सरकार को भेजी जायेगी. बैठक में मौजूद अधिकारियों को आगामी 19 जनवरी को जयनगर पंचायत के नूनडांगा गांव में जनता दरवार आयोजित करने के निर्देश दिये गये. जनता दरवार के मौके पर सभी विभागों का स्टॉल लगाने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में बीडीओ सदानंद महतो, सीओ अनुज कुमार बांडू, अंचल निरीक्षक रंजीत दास, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >