ओके::पारा शिक्षकों की बैठक में सीएम से संघ प्रतिनिधियों की मुलाकात पर चर्चा

प्रतिनिधि, पाकुड़झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक बुधवार को हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष चितरंजन भंडारी ने की. बैठक में प्रस्ताव पारित कर झारखंड के नव निर्वाचित सरकार को बधाई दी गयी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ संघ के प्रतिनिधियों की हुई मुलाकात की जानकारी सदस्यों को दी गयी. […]

प्रतिनिधि, पाकुड़झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक बुधवार को हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष चितरंजन भंडारी ने की. बैठक में प्रस्ताव पारित कर झारखंड के नव निर्वाचित सरकार को बधाई दी गयी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ संघ के प्रतिनिधियों की हुई मुलाकात की जानकारी सदस्यों को दी गयी. बैठक में सरकार द्वारा 16 दिनों का आकस्मिक अवकाश तथा महिला पारा शिक्षकों को मातृत्व अवकाश की स्वीकृति देने की पारा शिक्षकों ने सराहना की. बैठक में पारा शिक्षकों के स्थायीकरण सहित मानदेय वृद्धि पर भी सरकार द्वारा सकारात्मक रुख अपनाने की आशा संघ के प्रतिनिधियों ने व्यक्त की. उक्त बैठक में संघ के बेवसाइट की जानकारी प्रतिनिधियों को देने के लिए 17 जनवरी को गोकुलपुर आमबगीचा में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. उक्त बैठक में अशोक कुमार वर्मा, एजाजुल हक, आजहारूल हक, अब्दुल सलीम, केताबुल शेख आदि दर्जनों पारा शिक्षकों ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >