दवा दुकान में हजारों की चोरी

प्रतिनिधि, पाकुड़नगर थाना क्षेत्र के हरिणडांगा बाजार स्थित भगत मेडिकल स्टोर दवा दुकान में बीते मंगलवार की देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये व कागजातों की चोरी कर ली. मामले की जानकारी दवा दुकानदार राजू कुमार भगत को बुधवार को उस वक्त मिली जब वे अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे और दुकान का […]

प्रतिनिधि, पाकुड़नगर थाना क्षेत्र के हरिणडांगा बाजार स्थित भगत मेडिकल स्टोर दवा दुकान में बीते मंगलवार की देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये व कागजातों की चोरी कर ली. मामले की जानकारी दवा दुकानदार राजू कुमार भगत को बुधवार को उस वक्त मिली जब वे अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे और दुकान का दरवाजा टूटा पाया. मामले की सूचना दवा दुकानदार द्वारा नगर थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक जीडी चौधरी, थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मोहन दास, नंद कुमार सिंह सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे. दवा दुकानदार श्री भगत ने बताया कि 80 हजार रुपये नगद एवं आवश्यक कागजातों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिये गये. समाचार भेजे जाने तक चोरी की घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. जिला मुख्यालय के अतिव्यस्त हरिणडांगा बाजार में हुई चोरी को लेकर अन्य व्यवसायियों में पुलिसिया सुरक्षा बंदोवस्त को लेकर आक्रोश व्याप्त है.——————-फोटो संख्या 1- दवा में बिखरा पडा समान.फोटो संख्या 2- जांच करते पुलिस अधिकारी.दरवाजा तोडकर नगद व कागजात ले उडे चोर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >