किसानों ने मांगा धान का उचित मूल्य

पाकुडि़या . प्रखंड के किसान कृषि पर आत्म निर्भर है लेकिन किसानों को कड़ी मेहनत करने के बावजूद धान का उचित कीमत नहीं मिल पा रही है. जिससे किसान काफी निराश हैं. किसान श्यामसुंदर भगत, तरुण साहु, उत्तम साहु, विकास भगत, सौकत अली आदि ने बताया कि बाजार में धान की कीमत 1050 से 1100 […]

पाकुडि़या . प्रखंड के किसान कृषि पर आत्म निर्भर है लेकिन किसानों को कड़ी मेहनत करने के बावजूद धान का उचित कीमत नहीं मिल पा रही है. जिससे किसान काफी निराश हैं. किसान श्यामसुंदर भगत, तरुण साहु, उत्तम साहु, विकास भगत, सौकत अली आदि ने बताया कि बाजार में धान की कीमत 1050 से 1100 रुपये जबकि खेती करने में इससे अधिक लागत लग जाती है. सरकार द्वारा भी धान की खरीदी नहीं की जा रही है. किसानों ने उचित मूल्य पर धान खरीद की मांग की है ताकि किसान खेती कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >