पाकुड़ : सदर प्रखंड के गोकुलपुर गांव जाने वाली जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान है. सड़क के जर्जर रहने की वजह से प्रतिदिन मालीपाड़ा, गोकुलपुर के अलावे रामचंद्रपुर, कालीदासपुर, कसिला के ग्रामीणों को प्रखंड व जिला मुख्यालय आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है.
वर्षो से उक्त सड़क के जर्जर रहने की वजह से ग्रामीण स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के अलावे जनप्रतिनिधियों को भी कोस रहे है. उक्त सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों पत्थरों से लदे वाहनों का परिचालन होता है परंतु ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क की मरम्मती के लिए कोई कार्रवाई नहीं करने की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.
