ओके......जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

फोटो संख्या 9- जर्जर गोकुलपुर सड़क.प्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के गोकुलपुर गांव जाने वाली जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान है. सड़क के जर्जर रहने की वजह से प्रतिदिन मालीपाड़ा, गोकुलपुर के अलावे रामचंद्रपुर, कालीदासपुर, कसिला के ग्रामीणों को प्रखंड व जिला मुख्यालय आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है. वर्षों से उक्त सड़क के जर्जर […]

फोटो संख्या 9- जर्जर गोकुलपुर सड़क.प्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के गोकुलपुर गांव जाने वाली जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान है. सड़क के जर्जर रहने की वजह से प्रतिदिन मालीपाड़ा, गोकुलपुर के अलावे रामचंद्रपुर, कालीदासपुर, कसिला के ग्रामीणों को प्रखंड व जिला मुख्यालय आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है. वर्षों से उक्त सड़क के जर्जर रहने की वजह से ग्रामीण स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के अलावे जनप्रतिनिधियों को भी कोस रहे है. उक्त सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों पत्थरों से लदे वाहनों का परिचालन होता है परंतु ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क की मरम्मती के लिए कोई कार्रवाई नहीं करने की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.—-क्या कहा ग्रामीणों ने .फोटो संख्या 10- श्रीनाथ मुर्मू.गोकुलपुर के जर्जर सड़क की मरम्मती के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया. जिसके कारण हमें परेशान होना पड़ रहा है.——————————फोटो संख्या 11 – संझला सोरेन.गोकुलपुर गांव की खराब सड़क को लेकर अनेकोबार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया परंतु इसकी मरम्मती के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया.संझला सोरेन————-फोटो संख्या 12- बबला मुर्मू.गोकुलपुर गांव के बाद पाकुड़ से कोटालपोखर एवं बरहरवा को जोड़ने वाली इस सड़क के अधिकांश हिस्सों को तो ठीक कराया गया पर गांव तक की सड़क को जैसे का तैसा छोड़ दिया गया है. प्रशासनिक उपेक्षा के कारण उक्त समस्या से हमें परेशान होना पड़ रहा है.बबला मुर्मू —————-फोटो संख्या 13- चुनू किस्कू.लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के वक्त सभी दलों के नेताओं ने जर्जर सड़क को ठीक कराने का आश्वासन दिया पर चुनाव बीतने के बाद ही नेता हमारी समस्या को भुला दिया.चुनू किस्कू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >