मवेशी चराने को लेकर मारपीट

हिरणपुर . प्रखंड के पलनिया गांव में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में 12 वर्षीय बिजेन घोष जख्मी हो गया. इस मामले को लेकर बिजेन घोष की शिकायत पर थाने में कांड संख्या 2/15 दर्ज किया गया है. वहीं सरफु घोष, पगला घोष, गुलटन घोष व मनोज घोष को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. […]

हिरणपुर . प्रखंड के पलनिया गांव में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में 12 वर्षीय बिजेन घोष जख्मी हो गया. इस मामले को लेकर बिजेन घोष की शिकायत पर थाने में कांड संख्या 2/15 दर्ज किया गया है. वहीं सरफु घोष, पगला घोष, गुलटन घोष व मनोज घोष को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने मारपीट के मामले में सरफु घोष व गुलटन घोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बिजेन पहाड़ के नीचे मवेशी चरा रहा था. इसी दौरान इन आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >