17 करोड़ की लागत से बन रहा पॉलिटेक्निक भवन
पाकुड़ : नये साल के मौके पर जिलेवासियों को दो बड़ा तोहफा मिलेगा. जिले के पाकुड़ प्रखंड के कोलाजोड़ा गांव की 7.10 एकड़ जमीन पर नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन द्वारा 17 करोड़ रुपये की लागत से से नया पॉलिटेक्निक भवन बन कर तैयार हो जायेगा.
बीपी कंस्ट्रक्शन द्वारा उक्त नवनिर्मित भवन में कार्य को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है. इस भवन में दो हजार विद्यार्थियों के लिए वर्ग कक्षा के अलावे वर्कशॉप का भी निर्माण कराया गया है.
इस भवन में तीन सौ विद्यार्थियों के लिए छात्रवास के अलावे आठ प्रोफेसन क्वार्टर एवं 16 लेक्चरर क्वार्टर बनाये गये है. बीपी कंस्ट्रक्शन कंपनी जनवरी माह में इस नवनिर्मित भवन को विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग को सौंपने की तैयारी में जुटा है.
