पाकुड़ : सड़क दुर्घटना में 55 की गयी जान

पाकुड़ : जिले में वर्ष 2014 में सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 55 लोगों की जानें गयी और 54 लोग जख्मी हुए. इस वर्ष जनवरी से नवंबर माह तक 109 सड़क दुर्घटना हुईं. अधिकांश घटनाएं पाकुड़ अमड़ापाड़ा लिंकरोड पर हुईं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी में नौ, फरवरी में 10, मार्च […]

पाकुड़ : जिले में वर्ष 2014 में सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 55 लोगों की जानें गयी और 54 लोग जख्मी हुए. इस वर्ष जनवरी से नवंबर माह तक 109 सड़क दुर्घटना हुईं. अधिकांश घटनाएं पाकुड़ अमड़ापाड़ा लिंकरोड पर हुईं.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी में नौ, फरवरी में 10, मार्च में 11, अप्रैल में 10, मई में नौ, जून में 12, जुलाई में सात, अगस्त में 10, सितंबर में 11, अक्तूबर में 12 एवं नवंबर माह में आठ कुल 109 सड़क दुर्घटना हुई है. इसमें कुल 55 लोगों की जानें गयी और 54 लोग जख्मी हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >