पाकुड़: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तोड़ाई कैथोलिक चर्च में क्रिसमस के मौके पर प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित बनायी गयी चरनी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. बुधवार को संध्या छह बजे से तोड़ाई गिरजाघर में मिशा पूजा का आयोजन किया.
जिसमें तोड़ाई के अलावे घाघरजनी, डांगापाड़ा, बाबूपुर, डुमरिया, तालपहाड़ी आदि दर्जनों गांवों के हजारों ईसाई धर्मावलंबी भाग लेने पहुंचे. मिशा पूजा में धर्मावलंबियों ने बनायी गयी चरनी की खुब सराहना की. मौके पर गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया.
