फोटो संख्या 2 – तोड़ाई केथोलिक चर्च. फोटो संख्या 8- जिदातो मेथोडिस्ट चर्च.फोटो संख्या 4 – सजाया गया गिरजाघर.प्रभात खबर टोली, पाकुड़ जिले में क्रिसमस पर्व की तैयारी बुधवार को पूरी कर ली गयी. क्रिसमस को लेकर जिला मुख्यालय के जिदातो मिशन, धनुष पूजा मिशन के अलावे तिलभिट्टा, सोनाजोड़ी, पोचाथोल, हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित संत लुक्स, तोड़ाई, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सठिया, डहरलंगी, धरमपुर, शहरघाटी, अमड़ापाड़ा प्रखंड के गुमामोड़, पाकुडि़या प्रखंड के बेलपहाड़ी, हरीपुर, जुगडि़या, बासेतकुंड़ी, सापादाहा, हरीपुर, महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा, चंद्रपुरा, देवपुर, जियापानी, बेलपहाड़ी, अभुआ, दुमकाडांगा आदि गिरजाघरों की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य बुधवार को ही पूरा कर लिया गया. क्रिसमस को लेकर आज गिरजाघरों में बाइबिल पाठ एवं सामूहिक प्रार्थना की भी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिले में ईसाई धर्मावलंबियों के बीच खासा उत्साह देखा गया. पर्व को लेकर जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय के बाजारों में खास चहल-पहल दिखी. जिला मुख्यालय के धनुष पूजा चर्च में पास्टर रोशन हांसदा अपराह्न 12 बजे, जिदातो चर्च में पास्टर इमानवेल चित्रकार, हिंदी में 9 बजे एवं पास्टर गौतम नस्कर बंगला में पूर्वाह्न 11 बजे, जिदातो कैथोलिक चर्च में फादर जुलियस हेंब्रम पूर्वाह्न 10 बजे, महेशपुर स्थित हाथीमारा चर्च में पूर्वाह्न 9 बजे फादर इग्नेशियस मांझी सामूहिक प्रार्थना एवं बाइबिल पाठ करायेंगे.
अनुयायियों के बीच खासा उत्साह, विभिन्न चर्चों में सामूहिक प्रार्थना एवं बाइबिल पाठ का आयोजन
फोटो संख्या 2 – तोड़ाई केथोलिक चर्च. फोटो संख्या 8- जिदातो मेथोडिस्ट चर्च.फोटो संख्या 4 – सजाया गया गिरजाघर.प्रभात खबर टोली, पाकुड़ जिले में क्रिसमस पर्व की तैयारी बुधवार को पूरी कर ली गयी. क्रिसमस को लेकर जिला मुख्यालय के जिदातो मिशन, धनुष पूजा मिशन के अलावे तिलभिट्टा, सोनाजोड़ी, पोचाथोल, हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित संत […]
