प्रतिनिधि, पाकुड़जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी खाता भी नहीं खोल पायी. मतों की गिनती के बाद पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आलमगीर आलम, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोरचा के डॉ अनिल मुर्मू एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रो स्टीफन मरांडी ने जीत दर्ज की. पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 23 राउंड में मतों की गिनती हुई. इस सीट पर कांग्रेस के आलमगीर आलम ने 83 हजार 3 सौ 38 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के अकिल अख्तर को 18 हजार 66 मतों से पराजित किया. महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 16 राउंड में हुई और प्रो स्टीफन मरांडी ने 51 हजार 8 सौ 12 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के देवीधन टुडू को 6 हजार 159 मतों से पराजित किया. लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 17 राउंड में हुई और यहां झारखंड मुक्ति मोरचा के डॉ अनिल मुर्मू ने 67 हजार 119 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साइमन मरांडी को 25 हजार 71 मतों से पराजित किया.—————————-फोटो संख्या 1 – मतों की गिनती करते मतगणना कर्मी.फोटो संख्या 6- मतगणना पर नजर रखे चुनाव प्रेक्षक राधेश्याम मिश्रा.पाकुड़ से कांग्रेस के आलमगीर आलम, महेशपुर से झामुमो के प्रो. स्टीफन मरांडी एवं लिट्टीपाड़ा से झामुमो के डा अनिल मुर्मू ने मारी बाजी.
पाकुड़ : खाता नहीं खोल पायी जिले में भाजपा
प्रतिनिधि, पाकुड़जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी खाता भी नहीं खोल पायी. मतों की गिनती के बाद पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आलमगीर आलम, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोरचा के डॉ अनिल मुर्मू एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रो स्टीफन मरांडी ने जीत दर्ज की. पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में […]
