पाकुड़ : कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में बनाये गये वज्रगृह में जिले के पाकुड़, महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान के बाद रविवार को इवीएम जमा किया गया और प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं की मौजूदगी में सील किया गया.
मौके पर चुनाव प्रेक्षक राधेश्याम मिश्र, एल वेकटेंश्वलु, डीसी केके दास, एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, निर्वाची पदाधिकारी राम कुमार मंडल, विद्यानंद शर्मा पंकज, गंदूर उरांव के अलावे प्रत्याशी साइमन मरांडी, दानियल किस्कू, शिवचरण मालतो, देवीधन टुडू, कृष्णकांत मंडल, बेनजीर हसीना, मिस्त्री सोरेन सहित प्रत्याशियों के अभिकर्ता आदि भी मौजूद थे.
