20-20 लाख से होगा निर्माण

92 गांवों को मिलेगा पीने का पानी पाकुड़ : शहरी जलापूर्ति योजना की तरह जिले के 92 गांवों के लोगों को मीनी ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत शुद्ध पीने का पानी मुहैया कराने की योजना पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा बनायी गयी है. 20-20 लाख रुपये की राशि से धरातल पर उतारी जाने वाली मीनी ग्रामीण […]

92 गांवों को मिलेगा पीने का पानी

पाकुड़ : शहरी जलापूर्ति योजना की तरह जिले के 92 गांवों के लोगों को मीनी ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत शुद्ध पीने का पानी मुहैया कराने की योजना पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा बनायी गयी है.

20-20 लाख रुपये की राशि से धरातल पर उतारी जाने वाली मीनी ग्रामीण जलापूर्ति योजना का प्राक्कलन विभाग द्वारा स्वीकृति के लिए अधीक्षण अभियंता को भेजा गया है.

पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रास बिहारी सिंह ने बताया कि जिले के पाकुड़ प्रखंड में 23, हिरणपुर में 23, पाकुड़िया 6, महेशपुर में 10, लिट्टीपाड़ा में 15 एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड के 15 गांवों में मीनी ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति सरकार से मिली है और तकनीकी स्वीकृति मिलते ही काम भी चालू किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पाइप लाइन विस्तारीकरण कर पानी टंकी के माध्यम से लेागों के घरों तक पीने का पानी पहुंचाने की योजना है.

बताया गया कि मीनी ग्रामीण जलापूर्ति योजना का रख रखाव एवं देखाभाल ग्राम जल स्वच्छता समिति के हाथों होगी. पाइप लाइन आदि में खराबी आने पर स्वच्छता समिति द्वारा ही उसे ठीक कराया जायेगा. श्री सिंह ने बताया कि ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति में 14 सदस्य होंगे और कार्य नहीं करने वाले समिति को बदला भी जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >