पाकुड़ : ईद-उल-फितर पर्व आपसी भाईचारे के साथ हर्षोल्लास मनाया गया. ईद पर्व के मौके पर ईदगाहों एवं मसजिदों में इस्लाम धर्मावलंबियों ने सामूहिक ईद की नमाज अदा की.
नमाज अदा करने के बाद इस्लाम धर्मावलंबी कब्रिस्तान पहुंचकर अपने पूर्वजों को भी याद किया. जिला मुख्यालय के तांतीपाड़ा स्थित ईदगाह में हजारों इस्लाम धर्मावलंबियों ने सामूहिक ईद की नमाज अदा की. यहां ईद के मौके पर हरिणडांगा बाजार, हाटपाड़ा, बड़ी अलीगंज, मद्यपाड़ा, आसनडीपा, सोनाजोडी, चांचकी, भवानीपुर, चेंगाडागा, इशाकपुर, रणडांगा, चांदपुर आदि गांवों में स्थित मसजिदों एवं ईदगाहों में भी सामूहिक ईद की नमाज अदा की गयी.
नमाज अदा करने के बाद अमीर हो या गरीब सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद पर्व की बधाई दी. ईद के मौके पर ईदगाहों एवं मसजिदों में देश की तरक्की एवं अमन चैन की कामना अल्लाह ताला से की गयी. डीसी फिदेलिस टोप्पो एवं एसपी रिचर्ड लकड़ा ने शांतिपूर्ण ईद पर्व संपन्न होने को लेकर जिलेवासियों को बधाई दी है. हिरणपुर प्रतिनिधि के मुताबिक : पर्व के मौके पर मोहनपुर, तोड़ाई, विपतपुर, मंझलाडीह, बड़तल्ला, सुंदरपुर, जबरदाहा, गोविंदपुर, रानीपुर, बरमसिया आदि गांवों में इस्लाम धर्मावलंबियों द्वारा मसजिदों एवं ईदगाहों में सामूहिक ईद की नमाज अदा की गयी. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी.
कमलघाटी में आयोजित सामूहिक ईद की नमाज में हजारों इस्लाम धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया.जिला परिषद उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कमलघाटी ईदगाह में सामूहिक ईद की नमाज अदा की.
