ग्रामीणों ने रोका निर्माण कार्य

महेशपुर : प्रखंड के सोनारपाड़ा गांव के निकट पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे प्रवेश द्वार के कार्य को ग्रामीणों ने सोमवार को रोक दिया. ग्रामीण बासेत अली, गौतम दास, टॉम शेख आदि दर्जनों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए कार्य पर रोक लगा दी. ग्रामीणों ने बताया […]

महेशपुर : प्रखंड के सोनारपाड़ा गांव के निकट पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे प्रवेश द्वार के कार्य को ग्रामीणों ने सोमवार को रोक दिया. ग्रामीण बासेत अली, गौतम दास, टॉम शेख आदि दर्जनों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए कार्य पर रोक लगा दी. ग्रामीणों ने बताया कि योजना स्थल पर न तो संवेदक और न ही विभाग के अभियंता आते है जिसके कारण विचौलियों द्वारा घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है.

निर्माण में घटिया ईंट व सीमेंट की मात्र कम दी जा रही है. इतना ही नहीं सड़क के किनारे नाली के उपर पिलर खड़ा किया जा रहा है. ग्रामीणों ने डीसी से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है. पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि गुणवत्ता की जांच की जायेगी और प्राक्कलन के अनुरूप कार्य कराये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >