दो माह से बंद दाल-भात योजना

आवंटन नहीं आने की वजह से योजना केंद्र बंद पाकुड़ : गरीबों को पांच रुपये में एक वक्त का भोजन मुहैया कराने वाली मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का हाल जिले में बेहाल है. बीते दो माह से मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का संचालन बंद है. आवंटन नहीं आने की वजह से जिले में संचालित दाल-भात योजना केंद्र […]

आवंटन नहीं आने की वजह से योजना केंद्र बंद

पाकुड़ : गरीबों को पांच रुपये में एक वक्त का भोजन मुहैया कराने वाली मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का हाल जिले में बेहाल है. बीते दो माह से मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का संचालन बंद है. आवंटन नहीं आने की वजह से जिले में संचालित दाल-भात योजना केंद्र बंद हो गये हैं. इससे लाभुक परेशान हैं.

आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड मुख्यालयों में संचालित केंद्रों पर प्रतिदिन 200 एवं जिलास्तरीय दाल-भात केंद्रों पर 400 लाभुकों को पांच रुपये में दाल-भात मुहैया कराने की योजना शुरू की गयी थी. वित्तीय वर्ष 2014-15 में आवंटन नहीं आने की वजह से उक्त योजना दो महीने से बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >