पेयजल बनी समस्या

पाकुड़ : सदर प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में पेयजल के लिए ग्रामीणों को रतजगा करना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि देवीनगर मोहल्ला में चार हजार की आबादी है जिसमें छह चापाकल है. छह चापाकल में चार चापाकल खराब पड़ा है. खराब पड़े चापाकल को मरम्मती कराने के लिए न तो मुखिया रुचि ले रहा […]

पाकुड़ : सदर प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में पेयजल के लिए ग्रामीणों को रतजगा करना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि देवीनगर मोहल्ला में चार हजार की आबादी है जिसमें छह चापाकल है. छह चापाकल में चार चापाकल खराब पड़ा है.

खराब पड़े चापाकल को मरम्मती कराने के लिए न तो मुखिया रुचि ले रहा है और न ही पेयजल स्वच्छता विभाग. मोहल्ले में मात्र दो चापाकल ठीक है. पेयजल के लिए ग्रामीणों को रात्रि में ही लाइन लगाना पड़ता है. कभी-कभी तो मारपीट की भी नौबत आ जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >