अधिकारी कार्यो में लायें तेजी

डीसी ने की प्रखंडवार योजनाओं की समीक्षा, कहा पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में शनिवार को डीसी फिदेलिस टोप्पो ने प्रखंडवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की. बैठक में मनरेगा, इंदिरा आवास, विधायक निधि आदि योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी प्रखंडवार ली. मौके पर मौजूद बीडीओ, बीपीओ एवं अभियंताओं को […]

डीसी ने की प्रखंडवार योजनाओं की समीक्षा, कहा

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में शनिवार को डीसी फिदेलिस टोप्पो ने प्रखंडवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की. बैठक में मनरेगा, इंदिरा आवास, विधायक निधि आदि योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी प्रखंडवार ली. मौके पर मौजूद बीडीओ, बीपीओ एवं अभियंताओं को कार्यो में तेजी लाने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी. एक सप्ताह के अंदर अपूर्ण राजीव गांधी सेवा केंद्र भवनों का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

मौजूद बीडीओ एवं बीपीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे योजनाओं का अनुश्रवण एवं निगरानी करने, अपूर्ण योजनाओं को पूरा कराने, डीसी विपत्र शीघ्र जमा करने आदि के आदेश दिये. डीसी ने मौजूद अधिकारियों को विकास व कल्याणकारी योजनाएं समय पर धरातल पर उतरे और उसका लाभ लाभुकों को मिले इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. मौके पर जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी के अलावे हिरणपुर, पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंड के बीडीओ, बीपीओ, कनीय व सहायक अभियंता आदि ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >