सिल्ली : बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के कई तीरंदाजों का चयन 59वीं राष्ट्रीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है. केंद्र के कोच शिशिर महतो ने बताया कि मंगलवार को जेआरडी टाटा में आयोजित ट्रायल में इन तीरंदाजों का चयन किया गया. चयन के दौरान प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का गठन किया गया.
टीम में बालक वर्ग में रांची जिला से इंडियन राउंड के लिए सौरभ गिरि (मुरी), रिकर्व राउंड में आर्यन साव (गोड़ाडीह) का चयन किया गया़ बालिका वर्ग में इंडियन राउंड में जयललिता कुमारी (सिल्ली), कलावती कुमारी (सिल्ली), रिकर्व राउंड में शालिनी पाठक (मुरी) एवं रीना कुमारी (सिल्ली) का चयन किया गया़ चयनित सभी तीरंदाज 21 मई को नासिक में आयोजित होने वाली स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 16 तीरंदाज हिस्सा लेंगे.
