नोवामुंडी के आंगनबाड़ी केंद्रों में धूमधाम से मना बाल भोज सह जन्म उत्सव

Noamundi News: नोवामुंडी के आंगनबाड़ी केंद्रों में “प्रोजेक्ट बचपन” के तहत बाल भोज सह जन्म उत्सव मनाया गया. बच्चों के बीच भोजन और केक बांटा गया, जबकि अधिकारियों ने स्वास्थ्य और देखभाल की जानकारी ली.

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

Noamundi News: नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में “प्रोजेक्ट बचपन” के तहत प्रत्येक माह की 14 तारीख को आयोजित होने वाला“बाल भोज” सह जन्म उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया.

बाल भोज सह जन्म उत्सव मनाया गया 

इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर “  बाल भोज सह जन्म उत्सव” मनाया गया और उनके बीच पूरी-सब्जी और केक का वितरण किया गया. कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और केंद्रों में उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

अधिकारियों ने बच्चों का जाना हाल, बेहतर देखभाल पर जोर

निरीक्षण के दौरान पहुंचे सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मनोज कुमार और बीडीओ पप्पू रजक ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना. अधिकारियों ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़ी जानकारी ली और आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों की बेहतर देखभाल करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने कहा कि “बाल भोज” जैसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं और इससे बच्चों में खुशी और अपनापन की भावना बढ़ती है. 

इसे भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रेलर पर लदा पोकलेन, दो घंटे बाद धनबाद पहुंची कोल्ड फील्ड एक्सप्रेस

इसे भी पढ़ें: परचून की दुकान पर गांजे का धंधा, बाप-बेटा समेत चार गिरफ्तार, 72,000 नकद बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >