पारा मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मांगें पूरी करने का दिया भरोसा

रांची में एमजीएम के प्रशिक्षु छात्रों ने स्टाइपेंड की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के सामने प्रदर्शन किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी मांगें पूरी करने का भरोसा दिया.

रांची: राजकीय पारा मेडिकल संस्थान एमजीएम, जमशेदपुर के प्रशिक्षु छात्रों और सरकारी पारा मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को स्टाइपेंड (भत्ता) देने की मांग को लेकर पारा मेडिकल स्टाफ एसोसिएशन ने नेपाल हाउस के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री और अपर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा.

छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की मौजूदगी में उनके कार्यालय के सामने कटआउट लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल हुईं. वहीं, दोपहर के वक्त जब स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी कार्यालय से बाहर निकले, तो छात्रों ने उन्हें घेर लिया.

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों को उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. मौके पर झारखंड पारा मेडिकल स्टाफ एसोसिएशन के नेतृत्व में छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को ज्ञापन भी सौंपा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >