अस्त्र-शस्त्र चालन में युवाओं ने दिखाया शौर्य, गूंजे जय श्रीराम के नारे

अस्त्र-शस्त्र चालन में युवाओं ने दिखाया शौर्य, गूंजे जय श्रीराम के नारे

लोहरदगा़ रामनवमी महाअष्टमी पर कला समिति रघुनंदन लेन ने भव्य अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू, विशिष्ट अतिथि किशुन महतो, दिवाकर पाठक, कुमार अभिषेक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर किया. इसके बाद अतिथियों ने स्वयं पारंपरिक लाठी खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की, जिसका उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया. कौशल देख मंत्रमुग्ध हुए लोग : प्रतियोगिता में विभिन्न अखाड़ा समितियों के युवाओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र, लाठी, तलवार और डंडा चालन का अद्भुत प्रदर्शन किया. बाजा-गाजा की थाप पर युवाओं के अनुशासन और साहस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. सीनियर, जूनियर और बाजा वर्ग में आयोजित इस मुकाबले में प्रतिभागियों ने अपने युद्ध कौशल से रामनवमी की सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत कर दिया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. सांस्कृतिक विरासत को सहेजें युवा : बलराम साहू : मुख्य अतिथि बलराम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी हमारी आस्था और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है. युवा शक्ति राष्ट्र की असली ताकत है, जिन्हें सकारात्मक सोच के साथ अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहिए. विशिष्ट अतिथि किशुन महतो और दिवाकर पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना मजबूत होती है. उन्होंने युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने की अपील की. इनकी रही उपस्थिति : मौके पर अतिथि उमेश कास्यकार, रितेश साहू, निश्चय वर्मा, रितेश कुमार, रुद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग और काफी संख्या में रामभक्त उपस्थित थे. कला समिति के सदस्यों ने सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >