आवारा कुत्ते के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल

आवारा कुत्ते के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल

सेन्हा़ जिले में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि सड़कों पर चलना जोखिम भरा साबित हो रहा है. ताजा मामला सेन्हा प्रखंड अंतर्गत लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग का है, जहां एक आवारा कुत्ते के कारण हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के बूटी झखरा गांव निवासी जाकिर अंसारी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, जाकिर अंसारी अपनी बाइक से लोहरदगा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अरु और काल्हेपाट के समीप अचानक एक आवारा कुत्ता दौड़ते हुए उनकी बाइक के सामने आ गया. कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी, जिससे जाकिर को गंभीर चोट लगी है. स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से आये दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >