बगड़ू में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बगड़ू में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

किस्को़ बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत नीचे बगड़ू गांव में मंगलवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अभिषेक महतो (20 वर्ष), पिता अनिल महतो के रूप में हुई है. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, अभिषेक ने देर रात अपने घर के कमरे में गमछे के सहारे फंदा बना लिया. कमरे से कुछ आहट सुनकर मां मानती देवी जब वहां पहुंचीं, तो बेटे को फंदे से झूलता देख उसने शोर मचाया़ शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारकर सदर अस्पताल लोहरदगा ले गये. वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बगड़ू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया. आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सुरक्षित रक्तदान पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण चार से

लोहरदगा़ वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और इमरजेंसी केयर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी चार और पांच अप्रैल को नगर भवन में सुरक्षित रक्त आधान (सेफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन) पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी इमरजेंसी केयर के सचिव देशराज गोयल ने दी .सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रक्तदान की प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाना है. उन्होंने कहा कि अक्सर रक्तदान के बाद प्रबंधन की लापरवाही से रक्त मरीज के लिए घातक साबित हो सकता है. विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा कि रक्तदान से लेकर मरीज तक रक्त पहुंचने की पूरी कड़ी सुरक्षित कैसे रहे. इस दो दिवसीय समागम में झारखंड के सभी जिलों के अलावा बिहार, ओडिशा, दिल्ली और बंगाल से भी प्रतिनिधि शिरकत करेंगे. आयोजन में सरकारी व निजी अस्पतालों के संचालक, ब्लड बैंक कर्मी, पैथोलॉजी विशेषज्ञ और चिकित्सक शामिल होंगे. इस दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >