उरीमारी. सयाल डी परियोजना कार्यालय के समक्ष संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया. पूर्व में मोर्चा ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा था. मोर्चा ने सयाल क्षेत्र के कॉलोनियों में नियमिति जलापूर्ति करने, कॉलोनियों के जर्जर सेप्टिक टैंक, नाली, रोड की मरम्मत कराने, सयाल स्थित खटाल को अन्यत्र हटाने की मांग की थी. इन मांगों पर पहल नहीं होने के बाद मोर्चा ने प्रदर्शन किया. नेताओं ने कहा कि यदि प्रबंधन ने जल्द मांगों को नहीं माना, तो आगे भी आंदोलन किया जायेगा. प्रदर्शन के बाद मोर्चा की ओर से पीओ एसएस सिंह को मांग पत्र सौंपा गया. प्रदर्शन करने वालों में वासुदेव साव, जेपीएन सिन्हा, संजय मिश्रा, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, संजय वर्मा, विनोद कुमार, सदानंद कुमार, मार्शल हांसदा, संतोष ठाकुर, बृजनंदन पासवान, कुंदन कुमार, रामविलास यादव, इंद्रदेव पासवान, पिंटू सिंह, लालमोहन महली, अनूप कुमार, रामबिहारी साव शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
