रांची–लोहरदगा यात्री ट्रेन में टिकट जांच, बेटिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना

रांची–लोहरदगा यात्री ट्रेन में टिकट जांच, बेटिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना

लोहरदगा. रेलवे प्रशासन ने सोमवार को रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया. रेलवे अधिकारियों और टीटीइ की टीम ने विभिन्न बोगियों में सघन जांच की. इस दौरान कई यात्रियों को बिना टिकट सफर करते पकड़ा गया, जिनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया. साथ ही आगे से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी गयी. अचानक चली इस जांच से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई लोग जल्दबाजी में टिकट बनवाते दिखे. रेलवे के सीसीआइ दिनेश कुमार ने बताया कि राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने यात्रियों से वैध टिकट के साथ सफर करने की अपील की. बता दें कि रांची-लोहरदगा रेलखंड इस क्षेत्र की लाइफलाइन है, जिसमें रोजाना काफी संख्या में लोग सफर करते हैं. इसके बावजूद कई लोग बेटिकट चलते हैं, जबकि यहां का किराया मात्र 20 रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >