कुड़ू में सरहुल में मांदर की थाप पर थिरके हजारों लोग

कुड़ू में सरहुल में मांदर की थाप पर थिरके हजारों लोग

कुड़ू़ प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को केंद्रीय सरहुल शोभायात्रा संचालन समिति, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा और आदिवासी छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सरहुल शोभायात्रा निकाली गयी. उत्सव की शुरुआत दोपहर 12 बजे पड़हा भवन और बाजारटांड़ स्थित झखरा स्थल पर पाहन-पुजारों द्वारा सरई फूल की पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई. आदिवासी संस्कृति की दिखी अनुपम छटा : दोपहर एक बजे पड़हा भवन से शुरू हुई शोभायात्रा थाना चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां क्रांतिकार वीर बुद्धू भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. इसके बाद जुलूस बाईपास और ब्लॉक मोड़ होते हुए पुनः बस स्टैंड पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. मांदर और नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और पुरुषों ने जमकर झूमर नृत्य किया. सरहुल शोभायात्रा में प्रखंड के जिदो, ननतिलो, कोलसिमरी, लावागांई, दोबा, कोकर, पुरनाडीह, उड़ुमुड़ू, नावाटोली, जामड़ी, जिंगी, बड़की चांपी, कड़ाक, राजरोम, ककरगढ़ समेत अन्य गांव के आदिवासी खोड़हा शामिल हुए . प्रकृति के पुजारी हैं आदिवासी : सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी नेताओं ने कहा कि सरहुल प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है. हम बेहतर बारिश और अच्छी उपज के लिए प्रकृति की उपासना करते हैं. शोभायात्रा को सफल बनाने में केंद्रीय सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष अवधेश उरांव, जतरू उरांव, संजय गंझू, विनय भगत, कुलदीप उरांव, अर्जुन उरांव, विजय उरांव, सुबोध उरांव, सुनील उरांव,शिबू उरांव, लखन उरांव, अनिल उरांव, अशोक उरांव, देवी पहान, रोहित उरांव, अमित उरांव, अंकित उरांव, अंकित भगत, चामू उरांव समेत कई कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा. मौके पर सीओ संतोष उरांव, थाना प्रभारी अजीत कुमार, सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव और आनंद यादव सहित काफी संख्या में गणमान्य व ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >