शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

कुड़ू़ प्रखंड मुख्यालय में प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी़ इसमें आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला. आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे. सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे और पूरी शोभायात्रा के साथ चल रहे थे. सुरक्षा के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था. सेवा शिविरों में उमड़ा जनसैलाब : शोभायात्रा का नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भव्य स्वागत किया गया. ब्लॉक मोड़ के पास केंद्रीय रामनवमी संचालन समिति द्वारा सेवा शिविर लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं के बीच शरबत, चना और गुड़ का वितरण किया गया. समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय सरहुल संचालन समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इसी तरह, कृषि फार्म हाउस के समीप कुलदीप उरांव के नेतृत्व में भी जलपान की व्यवस्था की गयी थी. सामाजिक एकता की दिखी मिसाल : स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, अमित कुमार बंटू, लाल विकास नाथ शाहदेव, राजू कुमार रजक, अभिषेक कुमार रिंकू, विश्वजीत भारती, संजय चौधरी, संदीप कुमार, शुभम मोदी, संजय शाहा, प्रमेश्वर महतो, आकाश कुमार राजा, शिवम पासवान, सानू सिंह,सुनील राम समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. पुलिस बल के जवान हेमंत कुमार, लवकुश सिंह और रामकुमार ठाकुर भी मुस्तैदी से डटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >