जंगली हाथियों का आतंक, खरता में घर और फसलें बर्बाद की

जंगली हाथियों का आतंक, खरता में घर और फसलें बर्बाद की

कैरो़ कैरो थाना क्षेत्र के खरता में बीती रात फिर से एक बार दर्जनों की संख्या में पहुंचे जंगली हाथियों द्वारा कई किसान का मकान व फसलों को नुकसान पहुंचाया. मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई सप्ताह से एक जंगली हाथी खरता, टाटी, चाल्हो गांव में ठहरा हुआ था. देर शाम गीतिलगढ़ होते हुए 13 की संख्या में खरता राजबांध जंगली हाथी पहुंचा जिसके बाद से ही ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था. बीती रात खरता निवासी सूरजदेव उरांव का घर को दुबारा से नुकसान पहुंचाया, पिछले महीना भी जंगली हाथियों द्वारा कई घरों को नुकसान पहुंचाया था, इसके बाद फिर से बीती रात सूरजदेव उरांव का घर को नुकसान पहुंचाया. वहीं चंदा उरांव, सूकी उरांव, जगेश्वर टाना भगत, मनोज उरांव इत्यादि किसानों का गेहूं, आलू सहित कई फसलों को नुकसान पहुंचाया. मामला को लेकर बनपाल बिपिन कुमार ने कहा कि मकान क्षति का आवेदन सीधे विभाग को और फसल नुकसान का आवेदन अंचल कार्यालय को जमा करना होगा. जिसके बाद नियम संगत कार्यवाही करते हुए लाभ दिलाया जाएगा. पीड़ितों ने कुड़ू जाकर कार्यालय में आवेदन जमा किया है. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेन्हा में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन सोमवार से प्रारम्भ किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ आवासीय विद्यालय नेतरहाट के सेवानिवृत शिक्षक ललन सिंह समिति अध्यक्ष सुदेश्वर साहू और प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से भारत माता व सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर प्रारम्भ किया गया.मुख्य अतिथि ललन सिंह ने आचार्य आचार्याओं को सम्बोधित करते हुए कहा की भैया बहनों का सर्वांगीण विकास करना ही कार्यशाला का मूल उद्देश्य है. कहा कि शिक्षण कौशल का विकास, ज्ञान अद्यतन ,व्यक्तिव विकास,छात्रों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना ,समस्या समाधान कौशल का उपयोग करना और शैक्षणिक गतिविधि को मजबूत करने में मिल का पत्थर साबित होगा.वहीं समिति के अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों को अधिक प्रभावी, प्रेरणादायक और सक्षम बनाना कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है.मौके पर प्रतिभा देवी,मीना देवी,संध्या कुमारी,सुभाषिनी कुमारी,रिंकी कुमारी,सोनाक्षी कुमारी,संजना कुमारी,अंजनी कुमारी,जयप्रकाश सिंह समेत सभी आचार्य आचार्या व पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >