कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर टेंपो पलटा, तीन घायल, रिम्स रेफर
कुड़ू. नेशनल हाइवे-39 कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर राजरोम मोड़ के समीप बुधवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, कुड़ू के डोरोटोली निवासी विकास उरांव अपनी पत्नी सुनीता कुमारी के साथ टेंपो से रांची की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी. घटना की सूचना मिलते ही आजसू के केंद्रीय सचिव लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, भाजपा अध्यक्ष कृष्णा मोदी, पंकज भारती और अजय वर्मा सहित अन्य नेता मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल सभी घायलों को कुड़ू सीएचसी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. फिलहाल तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल
किस्को. बगड़ू थाना क्षेत्र के आनंदपुर, जोरी मुख्य सड़क पर एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रैक्टर आनंदपुर की ओर से ईंट अनलोड कर वापस जोरी की ओर जा रहा था़ इस दौरान ट्रैक्टर का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हल्की चोट लगी है़ उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है़ ट्रैक्टर को जेसीबी के माध्यम से निकाला गया. ट्रैक्टर नवाडीह रिशु ब्रिक्स ईंट भट्ठा मालिक की बतायी जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.