एसपी ने किया भंडरा थाना का निरीक्षण

एसपी ने किया भंडरा थाना का निरीक्षण

भंडरा. एसपी सादिक अनवर रिजवी ने गुरुवार को भंडरा थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रामनवमी मेला को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के पश्चात एसपी ने महावीर अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की. मौके पर एसपी ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है. उन्होंने श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द बनाये रखने और सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन की अपील की. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है. सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, ईश्वरी मोहन शर्मा, भीम साहू, परवेज अंसारी, तैयब खान, आफताब आलम, दिलीप साहू व महावीर मंडल के सदस्य उपस्थित थे. आज बंद रहेगी शराब की दुकानें

लोहरदगा़ रामनवमी-2026 के अवसर पर 27 मार्च को लोहरदगा जिला में शराब की सभी अनुज्ञप्ति प्राप्त दुकानें बंद रहेगी. अधीक्षक उत्पाद लोहरदगा को इस आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अवैध शराब की बिक्री तथा चुलाई करने वाले स्थानों पर छापेमारी करने, उक्त तिथि को प्रभावी ढंग से अनुज्ञप्ति प्राप्त शराब की दुकानें बंद कराने और सभी थानों को इसमें सहयोग करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >