उर्सुलाइन बीएड कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं ने दिखाया हुनर

उर्सुलाइन बीएड कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं ने दिखाया हुनर

लोहरदगा़ उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय (बीएड) के सभागार में शनिवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ आईलिन कुजूर, विशिष्ट अतिथि फा सुरेश आइंद और प्राचार्या डॉ सिस्टर शिला ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर महान वैज्ञानिक डॉ सीवी रमण एवं कल्पना चावला को पुष्पांजलि अर्पित की गयी. वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर : मुख्य अतिथि डॉ आईलिन कुजूर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच अपनाने पर बल दिया. वहीं, प्राचार्या डॉ सि. शिला ने महिलाओं को विज्ञान के क्षेत्र में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विज्ञान पर आधारित लघु नाटिका और क्विज के जरिये अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. व्यावहारिक ज्ञान के उद्देश्य से जनजातीय छात्रावास की छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया था. प्रतियोगिता के परिणाम : सात समूहों ने विमेन इन साइंस कैटालाइजिंग विकसित भारत विषय पर अपने मॉडल प्रस्तुत किये. निर्णायक मंडली में शामिल सुजाता निशा केरकेट्टा, संजय कुमार वर्मा और मो अबुल कलाम ने मॉडलों का मूल्यांकन किया. इसमें प्रथम स्थान ग्रुप 6 (फार्मिंग विदाउट सॉयल), द्वितीय स्थान ग्रुप 7 (डायलिसिस मॉडल) तथा तृतीय स्थान ग्रुप 2 (जल संरक्षण) एवं ग्रुप 4 (सस्टेनेबल फार्मिंग) को संयुक्त रूप से मिला. अंत में अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं के नवाचारों की सराहना की. धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >