सरना सनातन की एकजुटता ही हमारी ताकत : विपुल तामेड़ा

सरना सनातन की एकजुटता ही हमारी ताकत : विपुल तामेड़ा

लोहरदगा़ सरहुल पर्व पर केंद्रीय सरहुल समिति द्वारा स्थानीय झखरा कुंबा में पारंपरिक प्रकृति पूजन के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल पाहन-पुजार समेत शामिल सभी सरना सनातन धर्मावलंबी भाई-बहनों का स्वागत केंद्रीय महावीर मंडल के जिलाध्यक्ष विपुल तामेड़ा के अगुवाई में स्थानीय कस्तूरबा स्कूल के पास शिविर लगाकर किया गया. इसमें शामिल पाहन-पुजार समेत सभी अगुआ का पांव धोकर तथा सफेद ध्वज सौंपकर किया गया. साथ ही सभी के बीच चना,शरबत आदि का वितरण किया गया. इस मौके पर विपुल तमेड़ा ने कहा कि सरना सनातन की एकजुटता हीं समाज की ताकत है. आदिवासी समाज के लोग आदिकाल से प्रकृति पूजक रहें हैं और सरहुल के आते ही प्रकृति में परिवर्तन प्रारंभ हो जाता है. इसी समय हिंदुओं के नववर्ष का आगमन होता है. चैत्र में ही दुर्गा पूजा, छठ, रामनवमी आदि त्योहार मनाये जाते हैं. स्वागत कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रितेश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति महामंत्री मिथुन तामेड़ा, बजरंग दल संयोजक सह केंद्रीय महावीर मंडल महामंत्री पवन प्रजापति, संरक्षक परमेश्वर साहू, लाल ओंकार नाथ साहदेव, अशोक कांस्यकार, मुरली अग्रवाल, विमलकांत, अरविंद जायसवाल, गुप्तेश्वर गुप्ता, प्रवीण ठाकुर, विकास यादव, सोमनाथ दत्ता, सूरज ठाकुर, प्रद्युमन पाठक, रौशन साहू, प्रहलाद केशरी, प्रकाश सिंह, नीरज साहू, अशोक रजक, संदीप पोद्दार, अमित साहू, आकाश मेहता,उमेश सिंह, सोनू कुमार, अनुभव, रवि, अमृत, संजय नायक, रोबिन,दीपक, कार्तिक उरांव समेत अन्य कार्यकर्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >