सेन्हा में रामनवमी की धूम, पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र संचालन और जयघोष से गूंजा प्रखंड

सेन्हा में रामनवमी की धूम, पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र संचालन और जयघोष से गूंजा प्रखंड

सेन्हा़ प्रखंड क्षेत्र के बाजार डांडू, कोराम्बे, चमड़ू, बूटी और बरही सहित विभिन्न गांवों में रामजन्मोत्सव पर भव्य रामनवमी मेला का आयोजन किया गया. सुबह से ही श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर दिखे और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की. भक्तों ने अपने घरों और मंदिरों में महावीरी झंडा स्थापित कर सुख-समृद्धि की मंगल कामना की. प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह : बाजार डांडू में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ पंकज कुमार भगत, बीडीओ संग्राम मुर्मू और जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास ने पारंपरिक लाठी खेलकर किया. इस दौरान सीओ पंकज भगत ने कहा कि प्रभु राम मर्यादा के प्रतीक हैं, सभी भक्त मर्यादा बनाए रखते हुए आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाएं. मौके पर थाना प्रभारी और महासमिति के अध्यक्ष दिनेश यादव, सचिव योगेंद्र मिश्रा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे. करतबों ने मोहा मन, गूंजे जय श्रीराम के नारे : मेले में युवाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर भक्त जय श्री राम और वीर हनुमान के जयघोष के साथ नाचते-झूमते नजर आयें. अखाड़ों में युवाओं ने लाठी, डंडे और तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन कर अपनी कला का परिचय दिया. मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन : शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रखंड एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से मुस्तैद रहा. आयोजन को सफल बनाने में सूर्य भूषण मिश्रा, रामदेव नायक, रामशरण नायक, बंधन भगत, दीपेश्वर भगत, मिथलेश मिश्रा, राजू नायक, गोपाल नायक और कुणाल नायक सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभायी. देर शाम तक मेले में उत्सव का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >