रामनवमीं शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

रामनवमीं शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कुड़ू़ रामनवमी शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया. पड़हा भवन के समीप केंद्रीय सरहुल शोभायात्रा संचालन समिति ने रामनवमी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, चना तथा पेयजल की व्यवस्था की थी. इसके अलावा युवा दल लक्ष्मीनगर, ब्लाक मोड़, अमित कुमार बंटू, कुलदीप उरांव, संजय कुमार तथा अन्य ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए चना, शरबत तथा पेयजल की व्यवस्था की थी. स्वागत करने वालों में केंद्रीय सरहुल शोभायात्रा संचालन समिति के अध्यक्ष अवधेश उरांव, जतरू उरांव, कुलदीप उरांव, विश्राम उरांव, अनिल उरांव, दीपक उरांव, सुबोध उरांव, महावीर भगत, विजय उरांव, सियोन लकड़ा, संतोष उरांव , शिबू उरांव, सुनील उरांव, अर्जुन उरांव, अमित उरांव, अजय गंझू, बिंदेश लकड़ा, ललित उरांव सहित अन्य शामिल थे. शैक्षणिक भ्रमण पर पलामू प्रमंडल रवाना हुए 200 विद्यार्थी

लोहरदगा. राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिले के 200 छात्र-छात्राओं का दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर शुक्रवार को पलामू प्रमंडल रवाना हुआ. सीएम उत्कृष्ट नदिया हिंदू उच्च विद्यालय परिसर से उपायुक्त डॉ ताराचंद ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दल में कक्षा छह से आठ के वैसे मेधावी विद्यार्थी शामिल हैं, जिन्होंने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. यह भ्रमण कार्यक्रम तीन दिनों का है, जिसके तहत बच्चे लातेहार के बेतला नेशनल पार्क, पलामू किला, लोध जलप्रपात और नेतरहाट के विभिन्न पर्यटन स्थलों का दीदार करेंगे. इस दौरान विद्यार्थी नेतरहाट आवासीय विद्यालय, कोयल प्वाइंट और सनसेट प्वाइंट का भी भ्रमण करेंगे. भ्रमण दल रविवार शाम को लोहरदगा वापस लौटेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >